20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
फूलचंद शर्मा
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 27 जुलाई 1938
जन्म स्थान बहजोई
स्थायी पता
राजीव कॉलोनी सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश

फूलचंद शर्मा

वैद्य फूलचंद्र शर्मा का जन्म 27 जुलाई, 1938 को संभल जनपद के बहजोई नामक नगर में हुआ। आप की माता का नाम त्रािवेणी देवी एवं पिता का नाम बद्री प्रसाद पाठक है आपने यजुर्वेद संहिता के साथ-साथ चारों वेद संहिताओं का हिन्दी काव्यानुवाद किया है जो वेद के दुरुह अर्थ को हिंदी काव्य में रूपांतरित कर जन सामान्य को सुबोध बनाने का स्तुत्य कार्य है।

आपकी प्राथमिक शिक्षा बहजोई में होने के पश्चात् काशी से प्रथमा एवं मुंबई से संस्कृत भाषा परिचय, वर्धा से राष्ट्रभाषारत्न, प्रयाग से वैद्यविशारद एवं आयुर्वेदरत्न की डिग्री प्राप्त की। इसके अतिरिक्त आपने आईजीडी बॉम्बे, एसजीडी इलाहाबाद, इलेक्ट्रीशियन, स्नातक उपाधि दिल्ली यूनिवर्सिटी से प्राप्त की। आपको मेड़ता सिटी से साहित्य महामहोपाध्याय की मानद उपाधि, अर्श सम्मानोपाधि संस्थान, कुशीनगर से काव्यसरस्वती की उपाधि और ज्ञान मंदिर किशनगढ़ राजस्थान से साहित्यमनीषी की उपाधि प्राप्त हुई। आपका प्रभूत साहित्य प्रकाशित हो चुका है जिनमें प्रमुखतः हिंदी भाषा में ही लिखित है। आप की विशेषज्ञता संस्कृत के ग्रंथों को हिंदी में काव्य रूपांतरित करने में है। आपकी सत्यनारायण की प्रेरक कथा, गीताज्ञानामृतम्, अंक तत्व दर्शन, सुख शांति के सूत्रा, यज्ञ पद्धति, दुर्गा सप्तशती पारायण, प्रेरक गीत मंजरी, प्रकृति चालीसा, नक्षत्रा वृक्ष गरिमा, संस्कार परिचय एवं धन्वंतरि चालीसा आदि विभिन्न कृतियां प्रकाशित हो चुकी हैं। वेदांग ज्योति, उर्जा, अमृत, गायत्री, दैनिक जागरण, अमर उजाला आदि विभिन्न पत्रा-पत्रिकाओं में आपके लेख प्रकाशित होते रहे हैं। 22 से अधिक ग्रंथ प्रकाशित हैं एवं कई ग्रंथ प्रकाशनाधीन हैं। कई आयुर्वेद सम्बन्धी ग्रन्थ अत्यन्त उपादेय हैं। वर्तमान में आप राजीव कॉलोनी सुभाष नगर, बरेली, उत्तर प्रदेश में निवास करते हैं।