20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डॉ.प्रवीणा देवी
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 06 जुलाई 1962
जन्म स्थान आलमपुर तहसील बिन्दकी
मोबाइल नंबर
9450126392
स्थायी पता
आराजी 193 प्लाट-4, जरौली फेस-2, जयशंकर गेस्ट हाउस के पास कानपुर

डॉ.प्रवीणा देवी

परम विदुषी डॉ. प्रवीणा देवी का जन्म फतेहपुर जनपद के अन्तर्गत आलमपुर तहसील बिन्दकी में 06 जुलाई, 1962 ई. को हुआ था। आपके माता-पिता का नाम क्रमशः स्व. श्रीमती फूलमती देवी एवं शिवप्रसाद था। आपकी प्रारम्भिक शिक्षा मथुरा पुर एवं पतारी तहसील विन्दकी में हुई एवं इसके उपरान्त आपने एम.ए. (संस्कृत) एवं पी-एच.डी. की उपाधियाँ प्राप्त कीं। आपका शोध विषय ‘‘ऋग्वेद के सामाजिक दर्शन का आलोचनात्मक अनुशीलन’’ सन् 1993 में छत्रपति शाहू जी महाराज विश्वविद्यालय, कानपुर से पूर्ण हुआ।

सन् 1983 में आपका विवाह श्री रामशरण के साथ हुआ। आपके पुत्र वेद प्रिय एवं सर्व प्रिय तथा पुत्री अर्चिका हैं। आप हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी भाषा में बोलने की सामर्थ्य रखती हैं। आप लेखन एवं अध्ययन में संस्कृत एवं हिन्दी में निष्णात हैं। प्रवीणा जी की विशेषज्ञता वेद क्षेत्र में है।

सम्प्रति आप जनता महाविद्यालय, अजीतमल औरैया में एसोशिएट प्रोफेसर पद पर सेवारत हैं। आपकी प्रमुख कृतियाँ निम्नलिखित हैं-

1. ऋग्वैदिक समाज दर्शन (निखिल पब्लिशर्स एण्ड डिस्ट्रीब्यूटर्स आगरा उ.प्र. 2015)

2. ऋग्वेद के दार्शनिक तत्त्वों का अनुशीलन (इशिका बुक डिपो आगरा 2018)

3. विविधा (इशिका बुक डि. आगरा 2018)।

इसके अतिरिक्त वेदेषु दीर्घायुः, मानवता के संरक्षक राजर्षि शाहू जी महाराज, हिन्दी भाषा के विकास में संस्कृत का योगदान, श्रद्धा, वैदिक वाड्मय में पर्यावरण चिन्तन, नाट्यामृतम् एक राष्ट्र भक्ति पूर्ण रम्य रचना, स्वतंत्रता संग्राम में ऋषि दयानन्द का योगदान, नई सदी में योग की प्रासङ्गिकता आदि उनके प्रमुख शोध पत्र हैं।

आपकी गुरु परम्परा में श्री कल्लूसिंह, श्री राम दास, श्रीमती उषा कमलेश कुमुद आदि हैं तथा शिष्य परम्परा में श्रीमती प्रियंवदा, श्रीमती उपारती आदि हैं।

आपकी साहित्यिक एवं अध्यापकीय सेवा के लिए आपको श्रीमती सूर्य कुमारी साहित्यश्री सम्मान प्रदान किया गया। सम्प्रति आप आराजी 193 प्लाट-4, जरौली फेस-2, जयशंकर गेस्ट हाउस के पास कानपुर नगर में निवास कर रही हैं।

आपका सम्पर्क सूत्र 9450126392 है।