20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
शशि शेखर मिश्र
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 23 जनवरी 1977
जन्म स्थान 38/24 प्रयागनारायण-शिवाला, सब्जीमण्डी
स्थायी पता
38/24 प्रयागनारायण-शिवाला, सब्जीमण्डी

शशि शेखर मिश्र

डॉ. शशि शेखर मिश्र का जन्म 23 जनवरी, 1977 ई. को कानपुर नगर के 38/24 प्रयागनारायण-शिवाला, सब्जीमण्डी कानपुर, में हुआ था। आपकी माता का नाम श्रीमती रानी देवी एवं पिता का नाम स्व. पं. गया प्रसाद मिश्र था। कानपुर से आरम्भिक शिक्षा पूर्ण होने के उपरान्त आपने एम.ए. संस्कृत, बी.एड., पी-एच.डी. यू.जी.सी. नेट परीक्षाएँ उत्तीर्ण कीं। आपका शोध विषय ‘‘औपनिषदिक दर्शन से श्रीमद्भगवद्गीता का तुलनात्मक अध्ययन’’ रहा। छत्रपति साहू जी म.वि. वि. कानपुर से किया गया यह शोधकार्य अभी अप्रकाशित है। साहित्य एवं दर्शन के क्षेत्र में विशेषज्ञता रखने वाले डॉ. मिश्र जी हिन्दी, अंग्रेजी व संस्कृत के जानकार हैं। आपके संस्कृत शोध पत्र निम्नवत् हैं-

1.       उपनिषदों में एवं गीता में निरूपित आत्म तत्त्व

2. मानवाधिकार सतत संघर्षों से प्राप्त अधिकार

3. उपनिषदों में निरूपित माया

4. वैदिक परम्परान्तर्गत पर्यावरणीय चिन्तन

5. प्रतीत्यसमुत्पाद, स्वरूप विवेचन

6. उपनिषदों की वेदान्त दृष्टि

7. भगवद्गीता में वर्णित कर्म योग का वर्तमान संदर्भों में महत्त्व आदि लेख विभिन्न जर्नल्स एवं प्रामाणिक पत्र-पत्रिकाओं में प्रकाशित हैं।

विगत 18 वर्षों से संस्कृत शिक्षण अनुभव प्राप्त डॉ. शशि शेखर जी सम्प्रति श्री जनता इण्टर कॉलेज, अजीतमल, औरैया में संस्कृत प्रवक्ता के रूप में कार्यरत हैं। आप डॉ. मुंशी राम शर्मा ‘सोम’ के प्रिय शिष्यों में परिगणित हैं। संस्कृत, हिन्दी, अंग्रेजी पर आपका अधिकार उत्तम है। बोलचाल, लिखने एवं अध्ययन की दृष्टि से हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी तीनों भाषाओं में आप दक्ष हैं। आपका शैक्षणिक अनुभव चालीस वर्ष है।

आपकी कृतियाँ हैं- मौलिक - अधूरा प्यार, सच्चा प्यार, सम्पादित - दशकुमारचरित, कादम्बरी, रघुवंश, अभिज्ञानशाकुन्तलम्।

अनूदित - दूतवाक्यम्, उत्तररामचरितम्, किरातार्जुनीयम्, संस्कृतव्याकरण (इण्टरमीडिएट कक्षा हेतु), प्रकाश्य - काव्यार्चन।