20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
शिवनाथ पाण्डेय
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म स्थान ग्राम क्योंटरा इटावा
स्थायी पता
ग्राम क्योंटरा इटावा

शिवनाथ पाण्डेय

पण्डित शिवनाथ पाण्डेय शास्त्री का जन्म ग्राम व पत्रालय क्योंटरा जनपद इटावा (अब औरैया) में गुरु पूर्णिमा विक्रमी संवत् 2003 को मिथुन लग्न उत्तराषाढ़ नक्षत्र में हुआ। वर्तमान में इनका स्थाई पता 26/527 ए ब्रह्मनगर (औरैया) - 206122 है।

इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि विद्वज्जनों की रही है। इनके प्रपितामह पं. ख्यालीराम पाण्डेय तथा पितामह पं. हरेकृष्ण पाण्डेय गणित और फलित ज्योतिष के प्रकाण्ड विद्वान् थे। इनके पिता पं. त्रियुगी नारायण पाण्डेय (रामा बाबा) संन्यासी थे। इन्होंने वेदान्त दर्शन एवं उपनिषदों का गहन अध्ययन किया था। माता श्रीमती राजदेवी साध्वी धर्मपरायण महिला थीं, पत्नी श्रीमती उर्मिला पाण्डेय, पुत्री श्रीमती अपर्णा पाण्डेय (अध्यापिका), पुत्र श्री अजय पाण्डेय (अध्यापक) हैं।

पारिवारिक परम्परा के अनुसार आपने ग्राम के ही संस्कृत पाठशाला से मध्यमा उत्तीर्ण करके संस्कृत महाविद्यालय औरैया से साहित्यशास्त्री परीक्षा उत्तीर्ण की। इसी विद्यालय में संस्कृत शिक्षक के पद पर कुछ माह कार्य किया। फिर राजकीय विद्यालय में नियुक्ति हो गई। प्रदेश की विभिन्न राजकीय संस्थाओं में कार्य करते हुये डायट औरैया से संस्कृत प्रवक्ता पद से सेवा निवृत्त हुये।

आपकी शिक्षा-दीक्षा इन विद्वानों द्वारा सम्पन्न हुई - पं. सुरेन्द्र दत्त जी अवस्थी (राष्ट्रपति पुरस्कृत), प्राचार्य, संस्कृत महाविद्यालय औरैया। पं. छोटेलाल जी त्रिपाठी, सदस्य, विद्वत्परिषद्, वाराणसेय सं. वि.वि. वाराणसी। पं. सती प्रसाद जी त्रिपाठी (आंग्ल विभाग), संस्कृत महाविद्यालय औरैया। पं. श्रीराम जी मिश्र (साहित्यविभाग), संस्कृत महाविद्यालय औरैया। पं. रामचन्द्र जी शुक्ल प्रधानाचार्य श्री ब्रह्म संस्कृत विद्यालय क्योंटरा (औरैया)।

आपकी कृतियाँ 1. ‘जन्मकुण्डली और आपका भविष्य’,

2. मेरी उत्तराखण्ड यात्रा,

3. हिमालय से सागर तक,

4. भारतीय वर्षा विज्ञान

, 5. आत्म ज्योति (प्रकाश्य)

अनेक पत्र पत्रिकाओं में आपके ज्योतिष/साहित्यिक विषयक लेख भी प्रकाशित हुये। जिनमें प्रमुख हैं -

1. कल्याण - विशेषांक (सन् 2014, 2015, 2016 ई.) गीताप्रेस (गोरखपुर), 2. नव निकष (कानपुर), 3. नव ज्योति (इलाहाबाद), 4. रश्मिविज्ञान (कानपुर), 5. ज्योतिष मार्तण्ड (जयपुर), 6. ज्योतिष समाचार रेवाड़ी (हरियाणा), 7. होरा (कानपुर), 8. ज्योतिषायुर्वेद दर्शन (मेडता सिटी), 9. ज्योतिष विचार (उरई), 10. ज्योतिष योग (कानपुर), 11 जयतु हिन्दू विश्व, 12. इसके अतिरिक्त विभिन्न विद्यालयों की वार्षिक पत्रिकाओं में (संस्कृत विभाग में) लेखों का प्रकाशन तथा सम्पादन।

ज्योतिष विषयक विशिष्ट योगदान को देखते हुये आप कई बार सम्मानित भी हुये। विशिष्ट पुरस्कार . अन्तर्राष्ट्रीय ज्योतिष एवं पराविद्या संस्थान नई दिल्ली द्वारा आयोजित सम्मेलन, मावलंकर हाल, नई दिल्ली में स्वर्ण पदक एवं 1. ‘ज्योतिष वाचस्पति’ की मानद उपाधि से विभूषित। इसके अतिरिक्त

2. खगोल विशारद (अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन उरई)

3. Best Astrologer (International Astrological Conferance Jodhpur)

4. प्रशस्ति पत्र, (अखिल भारतीय ज्योतिष सम्मेलन लखनऊ)

5. ज्योतिष भास्कर (ज्योतिष तन्त्र शिक्षा प्रसार समिति, आगरा) आदि सम्मानों से भी आप अलंकृत हुए।


पुरस्कार

ज्योतिष वाचस्पति , खगोल विशारद,Best Astrologer ,ज्योतिष भास्कर