20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी
जन्म 10 मार्च 1979
जन्म स्थान गांव मटिहानी माधो
मोबाइल नंबर
9557410389
स्थायी पता
1 A/ 107, आवास विकास कालोनी, बरौत, बागपत- 250611

डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी

डॉ. अरविन्द कुमार तिवारी बिहार राज्य के गोपालगंज जिले के मटिहानी माधो गांव के निवासी हैं।

 इनका जन्म सन् 10 मार्च 1979 में  श्रीमुखशाण्डिल्यगोत्रीय  श्री सालिक तिवारी एवं माता श्री दुर्गावती देवी के तृतीय पुत्र के रूप हुआ है। इन्हें विश्व विश्रुत विद्वान् आचार्य वासुदेव द्विवेदी शास्त्री जी का अन्तेवासी होने का गौरव प्राप्त है, गुरुवर्य द्वारा संस्थापित सार्वभौम संस्कृत प्रचार संस्थान, (वाराणसी) से संस्कृत का विशेष बोध प्राप्त करने के बाद पूज्य द्विवेदी जी के प्रेरणा से इन्होंने संस्कृत में काव्यरचना  आरम्भ की, जिससे संस्कृतजगत् ने स्वल्पायु में इन्हें विशेष स्नेह और सम्मान प्रदान किया है। इन्होंने  गुरुदेव की संस्कृत सेवा साधना से प्रभावित होकर संस्कृत सेवा का शिव संकल्प ले लिया है । इन्होंने बनारस हिन्दू विश्वविद्यालय से शास्त्री, एम.ए. तथा सांख्य दर्शनशास्त्र में चक्रवर्ती (पीएच.डी.) की उपाधि प्राप्त की है। ज्ञातव्य है कि इन्हें शास्त्री कक्षा में सर्वोच्च स्थान प्राप्त करने पर बी.एच.यू. स्वर्ण पदक प्राप्त हुआ है।

वर्तमान में ये (2006 से) उत्तर प्रदेश के बागपत जिले के आदर्श वैदिक विद्यालय इंटर कॉलेज में संस्कृत प्रवक्ता के रूप में सुरभारती सेवा कर रहे हैं।

इनकी संस्कृत सेवा के लिये अनेक संस्थाओं द्वारा सम्मान एवं पुरस्कारों से इन्हें अलंकृत किया गया है। यथा-

1. साहित्य पुरस्कार : उ०प्र० संस्थान, लखनऊ 2017

2. बाणभट्ट पुरस्कार : 2019 उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्, लखनऊ

3. बाल साहित्य पुरस्कार :  उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्, लखनऊ । 2019

4. सम्पादक पुरस्कार:, दिल्ली 2020 सार्वजनिक पुस्तकालय,

5. बाल साहित्य पुरस्कार:, 2020 साहित्य-अकादमी, भारत सरकार:, दिल्ली,

6. विश्वभारती सम्मानः विश्वभारती संस्था, भदोही 2020

7. संस्कृत साहित्य पुरस्कार:, चातुर्वेद संस्कृत संस्थान संस्थान, वाराणसी 2020

8. राष्ट्ररत्न पुरस्कार : वाग्योग चेतनापीठम, वाराणसी 2020

9. प्रतिभा-प्रमोदनम्, श्री लालबहादुर शास्त्री राष्ट्रीय संस्कृत विश्वविद्यालय, दिल्ली 2022

(विश्वविद्यालय के  कुलगीत की रचना के लिये)

आपका  रेडियो तथा तथा दूरदर्शन के वार्तावली पर साक्षात्कार प्रकाशित होता रहता है।

परिकल्पक

1. अमरवाणीकविपरिषद्

सम्पादकः -

1. काव्यमृतवर्षिणी, षाण्मासिक पत्रिका (बागपत से प्रकाशित) 2. संस्कृतसर्जना, त्रैमासिकी ई-पत्रिका  (लखनऊ से प्रकाशित) 3. संस्कृत संवाद, पाक्षिक पत्र, दिल्ली के परामर्शदात्री मंडल के सदस्य

प्रकाशित रचनाएँ

1. सांख्यमुक्तावली 2. वासुदेवचरितम् (१२ सर्ग) 3. अन्योक्तिनिर्झर 4. काव्योद्यानम् 5. हा हन्त (उपन्यास) . 6. नीतिकल्पद्रुम: 7. बालगुञ्जनम् 8. पञ्चाशिकात्रय  9. वरिवस्या 10. योगिविजय 11. काव्यसुधाब्धिः (चलकविसमवाय) 12. काव्यालंकृति  13. सूक्तिसौरभम् 14. श्रीरामचरितम्  (अरविन्द्ररामायण) 22 सर्ग, 50 दिनों में रचित 15. कोरोनासन्देशम्, मन्दाक्रान्ताच्छन्द में, 225 16. दिव्यकुम्भ 17. संस्कृतनिबन्धावलि: 18. अभिराजचरितम्, 8 सर्गों में 19. कोरोनाक्रमणम्,  सप्ताङ्क नाटक 20. गलज्जलिकोर्मि: 21. सुरभारती के अनन्य समुपासक  आचार्य वासुदेव द्विवेदी शास्त्री 22. नाट्यत्रयी (प्रकाशनाधीन) कन्यारत्नम, अमृतसंचयम, लोकतंत्र के अनन्य भक्त, (लोकतंत्र उत्तरप्रदेशसंस्कृतसंस्थानम्, लखनऊ द्वारा 6 अप्रैल 2019 को मंचन) 23. पद्यबोधिनी (प्रकाशनाधीन) इनमें से अधिकांश पुस्तकें सत्यम् पब्लिशिंग हाउस दिल्ली से प्रकाशित हैं।

आप अनेकों कार्यक्रमों के  समन्वयक, संचालक रहते हैं। विभिन्न पत्र-पत्रिकाओं में (संस्कृतप्रतिभा, परिशीलनम् आदि विशिष्ट पत्रिकाओं में) आपके अनेक काव्य - लेख प्रकाशित हैं, अनेक श्रवण संगोष्ठियों में शोध पत्र प्रस्तुति की है। आप साहित्य-अकादमी, दिल्ली, कालिदास अकादमी, उज्जैन, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान, लखनऊ, उत्तराखण्ड-संस्कृत-अकादमी, उत्तराखण्ड आदि प्रतिष्ठित संस्कृत अकादमियों एवं संस्थाओं में स्वरचित काव्यपाठ कर चुके हैं।

 

पता- 1 A/ 107, आवास विकास कालोनी, बरौत, बागपत- 250611

दूरभाष- 9557410389


पुरस्कार

राष्ट्ररत्न पुरस्कार,साहित्य पुरस्कार , बाणभट्ट पुरस्कार ,बाल साहित्य पुरस्कार,सम्पादक पुरस्कार, बाल साहित्य पुरस्कार