20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डॉ. रामप्रबल मिश्र
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 11 अगस्त 1955
जन्म स्थान ग्राम शाहपुर परासी
स्थायी पता
ग्राम शाहपुर परासी अम्बेडकरनगर

डॉ. रामप्रबल मिश्र

डॉ. रामप्रबल मिश्र अम्बेडकरनगर जनपद के ग्रामोदय आश्रम पी.जी.कॉलेज, वीरसिंहपुर सया के पूर्व प्राचार्य व संस्कृत विभागाध्यक्ष थे। आपका जन्म अम्बेडकरनगर जनपद के शाहपुर परासी नामक ग्राम में 11 अगस्त, 1955 में हुआ था। आपके पिता स्व. पं. जगन्नाथ मिश्र व माता स्व. श्रीमती रामपती देवी थीं। आपकी आरम्भिक शिक्षा प्राथमिक पाठशाला अशरफपुर बरवाँ में हुई तथा उच्च शिक्षा में एम.ए. व पीएच.डी. की डिग्री आपने अवध विश्वविद्यालय के का.सु.साकेत स्नातकोत्तर महाविद्यालय से प्राप्त किया। आपके शोध का विषय ‘चैतन्य चन्द्रोदय नाटक का परिशीलन’ था जो अभी तक अप्रकाशित है। आपकी विशेषज्ञता का क्षेत्र साहित्य रहा है।

आपका विवाह 06 जून, 1971 को श्रीमती उर्मिला देवी के साथ हुआ जिनसे आपको तीन पुत्र क्रमशः श्री रमेन्द्रनाथ मिश्र, श्री उमेन्द्रनाथ मिश्र व श्री नरेन्द्रनाथ मिश्र हैं।

आपने दर्जन भर से अधिक ग्रन्थों की रचना व प्रकशन किया है। इनमें से कुछ प्रमुख रचनाएँ-‘सन्त गोकर्ण कथा, रोहिणीनन्दन बलराम, निगम कल्पतरु, कालिदास की रचनाएँ’ आदि हैं। इनके अतिरिक्त आपके कई ग्रन्थ अप्रकाशित भी हैं। आपकी रचनाएँ प्रायः तत्सम हिन्दी में हैं।

आप डॉ राजदेव मिश्र, डॉ यमुना पाठक, डॉ अनुराग द्विवेदी, डॉ भगवानप्रसाद त्रिपाठी प्रभृति गुरुओं के प्रिय व कृपापात्र रहे हैं।