20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
श्रीकान्त पाण्डेय
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 15 सितम्बर 1948
जन्म स्थान ग्राम खरिकाभारी
स्थायी पता
ग्राम खरिकाभारी अम्बेडकरनगर

श्रीकान्त पाण्डेय

आचार्य विश्वनाथ पाठक के परम कृपापात्र शिष्य श्रीकान्त पाण्डेय का जन्म अम्बेडकरनगर जनपद के भीटी ब्लाक के अन्तर्गत ग्राम खरिकाभारी, कन्द्रियावाँ में 15 सितम्बर, 1948 को हुआ था। आपके पिता स्व. श्री जयराम पाण्डेय जी थे तथा माता स्व. श्रीमती धनपती देवी थीं। आपकी आरम्भिक शिक्षा प्राथमिक विद्यालय रनीवाँ से हुई। तथा उच्च शिक्षा में प्राचीन व्याकरण व पुराणेतिहास विषयों में आचार्य की उपाधि सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्वविद्यालय वाराणसी से प्राप्त की। आप विशेष रूप से व्याकरण के आचार्य रहे व आदर्श औद्योगिक संस्कृत महाविद्यालय, गोशाईगंज, अयोध्या में व्याकरण के विभागाध्यक्ष रहे। आपका शैक्षिक अनुभव लगभग 36 वर्षों का रहा है।

आपका विवाह सन् 1966 में विमला देवी के साथ हुआ जिनसे आपको तीन सन्तानें क्रमशः कुमारी सन्तोष, पूजा पाण्डेय व शिवाकान्त पाण्डेय हुए।

संस्कृत, हिन्दी व अंग्रेजी भाषाएँ आपके लिए सहज है। आप आचार्य विश्वनाथ पाठक के विशेष प्रिय व कृपापात्र रहे। आचार्य अभिषेक द्विवेदी, आचार्य संजय पाण्डेय आपके शिष्य द्वय आपके ही समान मेघावी हैं। आप व्याकरण के अतिरिक्त जयोतिष के प्रकाण्ड विद्वान् व कर्मकाण्ड में भी सिद्धहस्त रहे। इसके अतिरिक्त आप श्रीमद्भागवतमहापुराण के अप्रतिम वक्ता भी हैं।