20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डॉ. राजेश उपाध्याय
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 17 जून 1979
जन्म स्थान ग्राम प्रतापपुर
स्थायी पता
ग्राम प्रतापपुर सुलतानपुर

डॉ. राजेश उपाध्याय

डॉ. राजेश उपाध्याय सम्प्रति बाबा बरुआदास पी.जी. कॉलेज, परुइया आश्रम के सहायक आचार्य (संस्कृत) हैं। आपका जन्म 17 जून, 1979 को ग्राम प्रतापपुर, पोस्ट शुकुलपुर जनपद सुलतानपुर में हुआ था। आपकी आरम्भिक शिक्षा गाँव की ही प्राथमिक पाठशाला में हुई। उच्च शिक्षा में स्नातक व स्नातकोत्तर की उपाधियाँ इलाहाबाद विश्वविद्यालय से तथा पीएच.डी. पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर से प्राप्त कीं। आपके शोध का विषय ‘कालिदास के काव्यों में देव-विषयक अवधारणा’ है जिसका प्रकाशन अभी प्रस्तावित है। आपका विवाह सन् 2004 में श्रीमती नीलम के साथ हुआ। आपकी दो सन्तानें सिद्धार्थ उपाध्याय व प्रांजल उपाध्याय हैं। आपका शैक्षणिक अनुभव 21 वर्ष का रहा है। हिन्दी, संस्कृत, अंग्रेजी तीनों ही भाषाओं पर आपका अधिकार है।