20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
भूदेव शर्मा
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म स्थान आशफपुर बदायूं
स्थायी पता
चंदौसी जनपद संभल

भूदेव शर्मा

भूदेव शर्मा का आशफपुर बदायूं में 1949 ईस्वी में जन्म हुआ। आप वर्तमान में चंदौसी जनपद संभल में निवास कर रहे हैं। राजकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान संभल चंदौसी, मुरादाबाद, बरेली, फतेहपुर आदि स्थानों पर सेवाएं देने के अतिरिक्त आप भाषा अनुदेशक हिंदी के पद पर भी कार्य कर चुके हैं। संस्कृत साहित्य के प्रति रुचि रखने वाले भूदेव शास्त्री ने प्रारंभिक शिक्षा आशापुर बदायूं से प्राप्त करने के पश्चात् गुरुकुल महाविद्यालय सूर्यकुंड बदायूं से माध्यमिक शिक्षा तथा उच्च शिक्षा व्याकरण में शास्त्री एवं आचार्य सांगवेद विश्वविद्यालय नरोरा बुलंदशहर, संपूर्णानंद विश्वविद्यालय से प्राप्त की। लाल बहादुर शास्त्री संस्कृत विद्यालय से आपने शिक्षा शास्त्री तथा रोहिलखंड विश्वविद्यालय से शौनक स्मृति के संपादन एवं समीक्षात्मक अध्ययन विषय पर पीएच.डी. उपाधि प्राप्त की। संस्कृत, हिंदी तथा अंग्रेजी के जानकार डॉ. भूदेव जी ने ‘शौनक स्मृति संपादन और समीक्षात्मक अध्ययन’ पुस्तक के अतिरिक्त ‘देवी भागवत’ जिसमें दुर्गा सप्तशती, देवी पुराण एवं देवी भागवत से सार संग्रह संकलित करे चंपू काव्य शैली में लिखा है जो प्रकाशनाधीन है। आपके विभिन्न पत्रिकाओं में पत्र भी प्रकाशित हैं जिनमें से मैथिल दर्पण आदि प्रमुख पत्रिकाएं हैं। आप सूर्य कुंड गुरुकुल बदायूं तथा ऋषि कुल संस्कृत माध्यमिक विद्यालय कटघर, मुरादाबाद में भी संस्कृत के शिक्षक रह चुके हैं। स्मृति एवं धर्म शास्त्र के विषय में विशेषज्ञता रखने वाले श्री शास्त्री ने विभिन्न विद्यार्थियों को कर्मकांडी पंडित के रूप में तैयार किया है जो समाज में कर्मकांड के क्षेत्र में सेवा दे रहे हैं। विभिन्न सम्मेलनों में आप को पुरस्कृत किया जा चुका है।