20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
रामसुघर मिश्र
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म स्थान ग्राम सीसौ
स्थायी पता
ग्राम सीसौ अम्बेडकर नगर

रामसुघर मिश्र

आचार्य रामसुघर मिश्र श्री जानकीरमण संस्कृत महाविद्यालय के प्राचार्य व व्यारकरण के मूर्धन्य विद्वान् थे। आपका जन्म गोण्डा जनपद के सीसौ नामक ग्राम में हुआ था। आपके पिता स्व. श्री लल्लूप्रसाद मिश्र थे। प्रारम्भिक शिक्षा गोण्डा में ही पूरी कर उच्च शिक्षा के लिये आप अयोध्या चले गये। वहाँ आपने नव्य व्यारकण पर हयग्रीव संस्कृत महाविद्यालय, श्रीहनुमानगढी, अयोध्या से सन् 1975 में आचार्य की उपाधि प्राप्त की। तदुपरान्त आप श्री जानकीरमण संस्कृत महाविद्यालय, गोशाईगंज अयोध्या (सीमान्त प्रान्त) में व्याकरण के आचार्य हुए। बाद में यहाँ के प्राचार्य पद को भी सुशोभित किया। किन्तु दुर्भाग्य से सेवा में रहते हुए ही अचानक एक दिन आप लापता हो गये। इसके बाद आपका कोई भी पता नहीं लग सका।

संस्कृत, हिन्दी, प्राकृत, पालि आपकी सिद्ध भाषाएँ थीं।

लघुसिद्धान्तकौमुदी पर आचार्य जी की कोई प्रौढ टीका थी किन्तु आचार्य जी के साथ ही वह टीका भी अनुपलब्ध हो गई। आपके विशेष प्रिय शिष्यों में आचार्य शिवप्रसाद पाण्डेय तथा आचार्य राजकुमार त्र्ािपाठी रहे।