20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डॉ. संतोष कुमार पांडेय
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 14 अक्टूबर 1971
जन्म स्थान सीताकुंड, सुल्तानपुर
स्थायी पता
सीताकुंड, सुल्तानपुर

डॉ. संतोष कुमार पांडेय

डॉ. संतोष कुमार पांडेय मूल रूप से सुल्तानपुर उत्तर प्रदेश के निवासी हैं। आपने महात्मा गांधी स्मारक महाविद्यालय संभल में वरिष्ठ प्रवक्ता संस्कृत के रूप में कार्य किया है। इस रूप में आप सम्भल से सम्बद्ध रहे हैं। आपका जन्म डॉ. दुर्गादत्त पांडेय एवं श्रीमती सरोज पांडेय के घर सिविल लाइंस सीताकुंड सुलतानपुर में 14 अक्टूबर 1971 को हुआ।

आरंभिक शिक्षा सुल्तानपुर में प्राप्त करने के बाद डी.फिल. संस्कृत विभाग इलाहाबाद विश्वविद्यालय, प्रयागराज से की, तथा ‘जयंत भट्ट कृत न्यायमंजरी के प्रमेय खंड का आलोचनात्मक अध्ययन’ विषय पर इलाहाबाद विश्वविद्यालय से शोध उपाधि प्रप्ति की। राष्ट्रीय संस्कृत संस्थान, नई दिल्ली द्वारा अनुदान प्राप्तकर यह शोधग्रन्थ अपैक्स प्रकाशन पब्लिशर्स, नई दिल्ली से प्रकाशित हो चुका है। हिंदी, अंग्रेजी तथा संस्कृत के जानकार डॉ. पांडेय न्याय वैशेषिक दर्शन में विशेषज्ञता रखते हैं। 22 वर्षों के शैक्षणिक अनुभव के धनी विद्वान् डॉ. पांडेय ने 5 पुसतकों का लेखन किया है जिनमें एक मौलिक और चार संपादित हैं। ‘जयंत भट्ट का प्रमेय चिंतन’ अपैक्स बुक्स पब्लिशर्स नई दिल्ली से 2018 में, ‘लघु सिद्धांत कौमुदी विभक्ति अर्थ एवं समास प्रकरण’ का लेखन और संपादन प्रकाशन केंद्र लखनऊ से, ‘लघुसिद्धांतकौमुदी स्त्रीप्रत्यय प्रकरण’ प्रकाशन केंद्र लखनऊ से, ‘उत्तरामचरितम्’ तृतीय अंक प्रकाशन केंद्र लखनऊ से, ‘श्रीमद्भगवद्गीता’ द्वितीय, तृतीय एवं नवम अध्याय प्रकाशन केंद्र लखनऊ से प्रकाशित हो चुकी है। आपके 30 से अधिक शोध पत्रा प्रकाशित हो चुके हैं जिनमें अधिकांश न्याय वैशेषिक दर्शन एवं वैदिक वाड्.मय और यज्ञ मीसांसा पर आधारित हैं। जिनमें न्याय वैशेषिक दर्शन में आत्म तत्त्व, वेदों में पर्यावरण मीमांसा, वेदांत दर्शन में पंचकोश विवेचन, भूमंडलीकरण और सांस्कृतिक क्षरण, सांख्य दर्शन में कारणतावाद आदि प्रमुख हैं। निरंतर समीक्षात्मक अध्ययन से जुड़े रहे डॉ संतोष कुमार पांडेय संस्कृत के प्रचार प्रसार में सक्रिय योगदान दे रहे हैं। वर्तमान में आप संभल जनपद से एकल स्थानांतरण द्वारा मुनीश्वर दत्त स्नातकोत्तर महाविद्याल, प्रतापगढ़, उत्तर प्रदेश में स्थानांतरण कराकर सहयुक्त आचार्य संस्कृत विभाग के पद पर में सेवा दे रहे हैं।