20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
प्रीति कौशिक
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 19 मई 1965
जन्म स्थान संभल
स्थायी पता
रोहिणी दिल्ली

प्रीति कौशिक

प्रीति कौशिक संभल जनपद के प्रतिष्ठित विद्वान प्रोफेसर राममूर्ति शर्मा की सुपुत्री हैं। इनकी माता का नाम चेतन शर्मा है। आपका जन्म 19 मई, 1965 को हुआ। वर्तमान में आप रोहिणी दिल्ली में निवास करती हैं। जाकिर हुसैन दिल्ली कॉलेज विश्वविद्यालय में आप उपाचार्य के रूप में कार्यरत हैं।

प्रारंभिक शिक्षा दिल्ली में ही पूर्ण करने के पश्चात् ‘अभिप्राय प्रकाशिका-एक अध्ययन’ विषय पर दिल्ली विश्वविद्यालय से शोध कार्य किया। ईस्टर्न बुक लिंकर्स, दिल्ली से यह शोध ग्रंथ प्रकाशित हो चुका है। आप की विशेषज्ञता का क्षेत्रा व्याकरण एवं दर्शन  रहा है। संस्कृत, हिंदी तथा अंग्रेजी में गति रखने वाली डॉ. कौशिक के पास 25 वर्षों का शैक्षणिक अनुभव है तथा ‘अभिप्रायप्रकाशिकाः एक अध्ययन’ एवं ‘उपनिषदों में उपदेश एवं संवाद’ नामक दो उत्तम कृतियां क्रमशः ईस्टर्न बुक लिंकर्स, दिल्ली एवं विद्यानिधि प्रकाशन खजूरी खास दिल्ली से 2018 में प्रकाशित हो चुकी हैं। दर्जनभर से अधिक शोध लेख प्रकाशित हो चुके हैं। इसके अतिरिक्त आपको दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा प्रतिभा पुरस्कार 1989 में तथा दिल्ली संस्कृत अकादमी द्वारा ही संस्कृत समाराधक सम्मान 2016 में प्रदान किया गया। आप वर्तमान में सेवारत रह कर संस्कृत के प्रचार प्रसार में सक्रिय योगदान दे रही हैं।

 


पुरस्कार

प्रतिभा पुरस्कार