20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
राजदेव मिश्र
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 01 मार्च 1928
जन्म स्थान आजमगढ़
स्थायी पता
आजमगढ़

राजदेव मिश्र

          डाॅ0 राजदेव मिश्र का जन्म उत्तर प्रदेश के आजमगढ़ जिले में 1-3-1928 ई. में हुआ था। आप की प्रारम्भिक शिक्षा आनुवंशिक पद्धति द्वारा पितृव्य एवं पितामह के सानिध्य में हुई। श्री मिश्र जी विद्यालयीय प्राच्य पद्धति से पूर्व राजकीय संस्कृत महाविद्यालय वर्तमान सम्पूर्णानन्द संस्कृत विश्विद्यालय वाराणसी से नव्य व्याकरण विषय में शास्त्री एवं आचार्य परीक्षा में प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किये। पाश्चात्य पद्धति से काशी हिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी से संस्कृत विषय में एम.ए. परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण करके, काशी विद्यापीठ वाराणसी से पी-एच.डी. की उपाधि प्राप्त किये।

          श्री मिश्र जी साकेत महाविद्यालय फैजाबाद में स्नातक एवं स्नाकोत्तर कक्षाओं का इकतीस वर्ष तक अध्याध्पन करते हुए वहीं विभागाध्यक्ष पद को विभूषित करते हुए, उसी विद्यालय के प्रधानाचार्य पद को गरिमा मण्डित करते हुए, वही से सेवानिवृत्त हुए। आपके अध्यापनकाल में आपही के निर्देशन में अनेक शोध छात्र पी.एच.डी.की उपाधि प्राप्त किये। वर्तमान में भी आपके सानिध्य में अनेक छात्र शोध कर रहे हैं। श्री मिश्र जी सम्पूर्णानन्द संस्कृत पत्रिकाओं के प्रधाध्न सम्पादक के रूप में सेवा करते हुए संस्कृत का गौरव बढ़ाते रहे है।

          श्री मिश्र जी द्वारा लिखित एवं सम्पादित कुल इक्यावन ग्रन्थ हैं। इसी प्रकार संस्कृत में अठ्ठावन निबन्ध भी प्रकाशित हैं और अनेकशः प्रकाशित होने वाले हैं। श्री मिश्र जी द्वारा लिखित एक सौ से अधिक संस्कृत गोष्ठियों एवं सम्मेलनों में सम्मिलित होते रहे हैं। श्री मिश्र देश के सर्वोच्च संस्कृत के संस्धानो मे, कहीं अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, सदस्य विशेषज्ञ एवं संरक्षक पत्रिकाओं के प्रधान सम्पादक के रूप में सेवा करते हुए संस्कृत का गौरव बढ़ाते रहे हैं।

          शास्त्र चूड़ामणि सम्मान से सम्मानित श्री मिश्र जी पैंतीस विभिन्न सम्मानों से एवं पुरस्कारों से सम्मानित किये गये हैं। उन सम्मानों में संस्कृत का सर्वोच्च सम्मान राष्ट्रपति सम्मान, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान द्वारा प्रदत्त विशिष्ट पुरस्कार इसके अलावा कानपुर से संस्कृत वाचस्पति, भारत सरकार के मानव संसाधन विकास मंत्रालय के संस्कृत विभाग द्वारा शास्त्र चूड़ामणि, विद्वद् रूप में नियुक्त, इस प्रकार से श्री मिश्र जी बहुत पदकों और सम्मानों से समर्चित एवं अभिनन्दित हैं।

 


पुरस्कार

राष्ट्रपति सम्मान,विशिष्ट पुरस्कार