20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
प्रो. विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र 'विनय'
जन्म स्थान ग्राम कहरा
स्थायी पता
ग्राम कहरा, जिला-हमीरपुर

प्रो. विन्ध्येश्वरी प्रसाद मिश्र 'विनय'

माघ शुक्ल 4. बुधवार विक्रम संवत् 2012 (सन् 1956 इसकीय) को जन्म ग्राम कहरा, जिला-हमीरपुर (उ.प्र.) हुआ। पिता का नाम स्व. पं. उमादत्त मिश्र तथा माता का नाम स्व. श्रीमती रामकली देवी है।

शिक्षा- एम.ए. (संस्कृत) पी-एच्.डी. (काशीहिन्दू विश्वविद्यालय वाराणसी) 38 वर्ष (सागर वि.वि. मध्यप्रदेश विक्रम वि.वि. उज्जैन (म.प्र.) तथा काशी हिन्दू वि.वि. वाराणसी में)

अध्यापनानुभव- 38 वर्ष (सागर वि.वि. मध्यप्रदेश विक्रम वि.वि. उज्जैन (म.प्र.) तथा काशी हिन्दू वि.वि. वाराणसी में)

शोध-निर्देशन- (विक्रमविश्वविद्यालय उज्जैन तथा काहि वि.वि. वाराणसी के क्रमशः स्नातकोत्तर संस्कृत विभाग एवं वैदिक दर्शन विभागों के पी-एच्.डी. उपाधि प्राप्त 25 शोधच्छात्रों का मार्गदर्शन म.प्र. शासन का नवोदित प्रतिभा पुरस्कार, प्रादेशिक भोजपुरस्कार प्रादेशिक व्यास पुरस्कार. अखिल भारतीय कालिदास पुरस्कार, उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान का अखिल भारतीय महर्षि वाल्मीकि पुरस्कार तथा विविध सम्मान।

पुरस्कार- उत्तर प्रदेश संस्कृत संस्थान से वर्ष 2019 का 'महर्षि वाल्मीकि' पुरस्कार। म.प्र. शासन का नवोदित प्रतिभा पुरस्कार, प्रादेशिक भोजपुरस्कार, प्रादेशिक व्यास पुरस्कार, अखिल भारतीय कालिदास पुरस्कार, तथा विविध सम्मान।

प्रकाशन- 15 संस्कृत हिन्दी पुस्तकें तथा शताधिक हिन्दी संस्कृत शोधपत्र प्रकाशित चार ग्रन्थ प्रकाशन

धारितपद- विक्रम वि.वि., उज्जैन के स्नातकोत्तर संस्कृतविभाग में प्राध्यापक, वरिष्ठ प्राध्यापक तथा उपाचार्य एवं काशी हिन्दू वि.वि. वाराणसी के संस्कृत विद्याधर्मविज्ञान संकाय के वैदिक दर्शन विभाग में आचार्य, विभागाध्यक्ष (दो बार) मालवीय भवन, काहि.वि.वि. में मानित निर्देशक, समन्वयक योगसाधना केन्द्र, सचिव गीता समिति, संस्कृतविद्या धर्म विज्ञान संकाय बंदविभाग के अध्यक्ष (प्रभारी) तथा संस्कृत विद्या धर्मविज्ञान संकाय के संकाय प्रमुख, वेदविज्ञान केन्द्र का.हि.वि.वि. के अध्यक्ष (पदेन) के पद अखिल भा. श्रीकाशीविद्वत्परिषद् के उपाध्यक्ष का पद।

सम्प्रति-का.हि.वि.वि. के संस्कृतविद्या धर्मविज्ञान में संकाय प्रमुख, वैदिकदर्शन विभाग के अध्यक्ष, वेद विभाग के अध्यक्ष (प्रभारी एवम् वेदविज्ञान केन्द्र का.हि. वि.वि. के अध्यक्ष (पदेन) के रूप में कार्यरत अखिल भारतीय श्री काशीविद्वत्परिषद वाराणसी के उपाध्यक्ष।


पुरस्कार

'महर्षि वाल्मीकि ,व्यास पुरस्कार,कालिदास पुरस्कार