20 वीं शताब्दी की उत्तरप्रदेशीय विद्वत् परम्परा
 
डा. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय
क्या आपके पास चित्र उपलब्ध है?
कृपया upsanskritsansthanam@yahoo.com पर भेजें

जन्म 25 जून 1959
जन्म स्थान गाँव केवलपुर
स्थायी पता
21/3 A, अमरनाथ झा मार्ग, जार्ज टाउन, प्रयागराज

डा. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय

डा. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय का जन्म उ.प्र. के भदोही जनपद में स्थित केवलपुर गाँव में 25 जून 1959 ई. को हुआ है। इनके पिता का नाम स्व पं. राजपति पाण्डेय है।

डा. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय जी ने हाईस्कूल और इण्टरमीडियेट परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की है। इलाहाबाद विश्वविद्यालय से बी.ए. परीक्षा उत्तीर्ण करने के बाद इन्होंने वहीं से सन् 1979 ई. में संस्कृत साहित्य में एम.ए. परीक्षा प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण की। उसके पश्चात् इन्होंने उसी विश्वविद्यालय से 1983 ई. में डी.फिल्. शोधोपाधि संस्कृत साहित्यशास्त्र में प्राप्त की है। उसके साथ साहित्याचार्य और साहित्यरत्न की उपाधि भी आपने प्राप्त की है।

उत्तर प्रदेश लोक सेवा आयोग से 1983 ई. में डा. पाण्डेय का प्रशासनिक अधिकारी के रूप में चयन हुआ। तदनन्तर डा. पाण्डेय प्रदेश के विभिन्न जनपदों में अनेक पदों पर कार्य निर्वाह करते हुए अपने प्रशासन कौशल का उदाहरणीय परिचय प्रस्तुत किया है। सम्प्रति डा. पाण्डेय जी उत्तर प्रदेश शासन के माध्यमिक शिक्षा विभाग में विशेष सचिव के पद पर कार्यरत रहे।

अवकाश ग्रहण के उपरान्त वर्तमान में आप 21/3 A, अमरनाथ झा मार्ग, जार्ज टाउन, प्रयागराज में निवास कर रहे हैं।

डा. सुरेन्द्र कुमार पाण्डेय की संस्कृत और हिन्दी भाषा में स्वरचित 18 पुस्तकें प्रकाशित हैं। इनके नाम इस प्रकार हैं 1. ज्योतिषशब्दकोष

 2. ज्योतिषपंचशती

3. आयुर्वेदपंचशती

4. श्लेष अलंकार सिद्धान्त एवं प्रयोग

5. धर्मशास्त्र सहस्रकम

6. उत्तर खोजते प्रश्न

7. रत्न-विमर्श

8 उत्तर प्रदेश की नदियां एवं पहाड़

9, हिन्दू समाज के प्रचलित संस्कार

 10. भारत की विदुषी महिलाएँ

11. शंकरगीता

12 वास्तु शब्दार्णव (उ०प्र० संस्कृत संस्थान से पुरस्कृत)

13, अरिष्ट योग विमर्श (उ०प्र० संस्कृत संस्थान से पुरस्कृत)

14. पूर्वाचल

लोकभाषाकोश

15, अमेरिका की प्रशैक्षणिक यात्रा एक संस्मरण

16, योग और अध्यात्म

17 सूर्योदय काप्रदेश अरुणाचल

18. न्यायाधिपति ग्रह शनि-एक समग्र विवेचन (उ०प्र० संस्कृत संस्थान से पुरस्कृत) 

सम्पादित ग्रन्थ --

1. सूर्य-विमर्श

2 हिन्दुस्तानी त्रैमासिक लेख अनुक्रमणिका

3. संस्कृति पुरुष पं. विद्यानिवास मिश्र

 4. साहित्य शेवधि

5. इलाहाबाद साहित्यकार कोश

6. भारतीय मनीषा दर्शन

7. कौशाम्बी का

स्वर्णिम इतिहास एवं वर्तमान

प्राप्त सम्मान पुरस्कारोपाधि विवरण-

1. संस्कृत महामहोपाध्याय (हिन्दी साहित्य सम्मेलन प्रयागराज )

2. डा० बीरबल साहनी पुरस्कार (उ.प्र. हिन्दी संस्थान)

3. अमृत लाल नागर पुरस्कार (उ.प्र. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान)

4. भगवतीचरण वर्मा पुरस्कार (उ.प्र. राज्य कर्मचारी साहित्य संस्थान)

5. उ.प्र. संस्कृत संस्थान का विशिष्ट पुरस्कार ।

प्रकाशित लेख

तीस से अधिक लेख विभिन्न पत्र और पत्रिकाओं में अब तक प्रकाशित हो चुके हैं।